Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अभी-अभी:- सीवान में इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान में आदर्श आचार संहिता के बावजूद अपराधियों का तांडव लगातार जारी है और पुलिस प्रशासन जिले में हो रही लगातार अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।पुलिस की विफलता के कारण संपूर्ण जिले के किसी न किसी हिस्से में  सक्रिय अपराधकर्मी अपराधिक घटना कर आम जनमानस में दहशत फैला दी है।इसी कड़ी में जिले के नौतन थाना क्षेत्र के एकलाम टोला के समीप अपराधियों ने एक इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या शनिवार की देर रात्रि कर दी है।हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान दिनेश कुमार यादव(17वर्ष) पिता श्रीकांत यादव ग्राम एकलाम टोला के रूप में की गई है।

 

घटना उस समय घटी की जब वह पचलखी बाजार से साइकिल सवार होकर अपने घर वापस लौट रहा था की तभी पूर्व से घात लगाए बैठे अपराधियों ने गोली मारकर दिनेश को मौत की नींद सुला दी।उधर घटना की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय थाना पुलिस को दी।जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडे को दी।उधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे श्री पांडे ने पंचनामा के आधार पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है।खबर लिखे जाने तक घटना की पूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी थी।हालांकि उक्त घटित घटना को लेकर पुलिस इलाके के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी में जुट गई है।उधर समाजसेवी श्री निवास यादव की देखरेख में सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026