Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पुलिस की कार्रवाई हुई तेज :-प्रेम की दीवानगी में मौत की नींद सुलाई गई है दिनेश को !

  • दिनेश हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई हुई तेज
  • माशूका सहित पिता चढ़े पुलिस के हत्थे
  • घटना: नौतन थाना के एकलाम टोला का

परवेज़ अख्तर/सिवान:
मोहब्बत नाम ग़म का है शुरू आंखों से होती है, इसे पैदा किया दिल ने खत्म सांसो से होती है ! यह उक्त पंक्तियां मृत आशिक दिनेश कुमार यादव पर सटीक बैठ रही है। जिन्होंने प्रेम प्रसंग में व्याकुल होकर साथ जिएंगे, साथ मरेंगे की कसमें खाकर परिणय सूत्र में बंध गए। बाद में हुआ यूं की माशूका के परिजनों ने एक षड्यंत्र रच कर शनिवार की देर रात्रि गोलीमार आशिक को मौत की नींद सुला दी गई। हालांकि पुलिस के प्रथम अनुसंधान में यह बातें सामने उभर कर आ रही है। फिर भी पुलिस का अनुसंधान लगातार जारी है।

पुलिसिया अनुसंधान के क्रम में प्रेम प्रसंग की बातें सामने आते ही माशूका सहित उसके पिता को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है। ताकि जल्द से जल्द घटना से पर्दा उठ सके। ग्रामीण सूत्रों की माने तो मृतक दिनेश कुमार यादव जो एक युवती से बेइंतहा मोहब्बत करता था उसके मोहब्बत में वह इतना चूर था कि वह अपने आप को उसके बगैर जिंदा नहीं रहने की कसमें खा ली। अंततः वह उसके साथ परिणय सूत्र में बंध भी गया। लेकिन सामाजिक दृष्टिकोण से माशूका के परिवार वालों को यह नागवार गुजरा और आशिक दिनेश कुमार यादव को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इस घटना के बारे में जब हमारे संवाददाता ने सिवान एसपी अभिनव कुमार से जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि मृतक दिनेश का प्रेमप्रसंग एक लड़की से चलता था, दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी की थी, इससे नाराज लड़की के पिता व अन्य ने प्रतिशोध में आकर शनिवार की रात दिनेश की हत्या कर दी। पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। इधर घटना के बाद दिनेश के स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है।

परिजनों के करुण चीत्कार से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग जितनी मुंह उतनी बातें करने से परहेज नहीं कर रहे है। बताते चलें कि दिनेश कुमार यादव जो गांव के बगल पचलखी बाजार से साइकिल सवार होकर शनिवार की रात्रि अपने घर वापस लौट रहा था कि इसी बीच उसे गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडे को दी। उधर सूचना पाते ही सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडे भी दल बल के साथ रात्रि में ही मौके वारदात पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था।

इसके साथ ही उनके दिशानिर्देश में स्थानीय पुलिस काम करनी शुरू कर दी। स्थानीय पुलिस के अनुसंधान में प्रेम प्रसंग की बातें सामने आते ही पुलिस काफी गंभीर हो गई। इसी कड़ी में पुलिस ने मासूका सहित उसके पिता को हिरासत में लेकर जब पूछताछ शुरू की तो इस घटना को लेकर कई तथ्यों का उजागर हुआ। खबर लिखे जाने तक दोनों से पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिस घटना के करीब-करीब तह तक पहुंच चुकी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026