Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अभी-अभी:- शहर में चली गोली, युवक घायल, गंभीर स्थिति में पटना रेफर

परवेज अख्तर /सीवान:
शहर के मखदूम सराय मोहल्ले में अपराधियों ने एक पकौड़ी वाले से हुई विवाद के दौरान ताबड़तोड़ गोली चला दी। जिससे मोहल्ले के 18 वर्षीय युवक को गोली जा लगी है।आनन-फानन में मोहल्ला वासियों ने उसे इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घायल युवक की पहचान मखदूम सराय निवासी काशीनाथ प्रसाद के 18 वर्षीय पुत्र रौनक कुमार बताया जा रहा है। सदर अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि रौनक कुमार के सीने के हार्ट वाले हिस्से में गोली जा फंसी है।

जिससे उसकी हालत गंभीर है।गंभीर स्थिति में उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया जा रहा है। उधर यह भी सूचना मिल रही है कि गोली मारने वाले को मोहल्ले वासियों ने पकड़ लिया है। खबर प्रेषण तक घटनास्थल तथा सिवान सदर अस्पताल में पुलिस नहीं पहुंची हुई थी। उक्त घटना को लेकर पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल कायम है सभी लोगों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर दी है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026