Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

असांव में हथियार दिखा सेवानिवृत्त शिक्षक व पुत्र से मांगी पांच लाख रंगदारी, प्राथमिकी दर्ज

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के असांव थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव में गुरुवार को हथियार के बल पर सेवानिवृत्त शिक्षक एवं उनके पुत्र से पांच लाख रुपये रंगदारी के रूप में मांग की गई। रंगदारी नहीं देने पर जमीन कब्जा करने एवं हत्या कर देने की धमकी दी गई। इस मामले में मामले में सेवानिवृत्त शिक्षक उपेंद्र नारायण दुबे ने गुरुवार की शाम थाने में आवेदन देकर 21 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आवेदन में सेवानिवृत्त शिक्षक ने कहा है कि गुरुवार की सुबह मैं अपने पुत्र मुरलीधर दुबे के साथ खाता नंबर 158 सर्वे नंबर 1005 रकबा 18 कट्ठा भूमि जो मेरे भतीजा व मेरे नाम से जमाबंदी है।

उक्त भूमि में आलू बोने के लिए कुदाल लेकर सफाई करने गया था, इसी बीच गांव के ही विजय शंकर मल्लाह, उपेंद्र मल्लाह, साहेब मल्लाह, सुभाष मल्लाह, अमरेंद्र मल्लाह, अनीष मल्लाह, रवींद्र मल्लाह, हरेंद्र मल्लाह, मनिद्र मल्लाह, ललन मल्लाह, अच्छेलाल मल्लाह, बबन मल्लाह, अजीत गोड़, अमित गोड़, आनंद गोड़, नरेश मल्लाह, काशीनाथ मल्लाह, मदन मल्लाह, हृदयानंद मल्लाह समेत 21 लोग अपने-अपने हाथ में हरवे हथियार के साथ आए ओर गाली गलौज करते हुए पांच लाख रंगदारी की मांग करने लगे।

साथ ही धमकी दिए कि जब तक रुपया नहीं मिलेगा खेत नहीं जोतने देंगे तथा पिता-पुत्र की हत्या कर देंगे। जब मैंने इसका विरोध किया तो सभी लोगों ने मिलकर मुझे और मेरे पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिए। इस दौरान सिर में फरसा से वार कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से मुझे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष इंद्रदेव महतो ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026