परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर दर्शनान्द मठ के नजदीक पंचायत सरकार भवन के पास अपराधियों ने रविवार की देर संध्या एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।युवक के सिर में कई गोली के निशान दिख रहे है। जिस जगह युवक की हत्या हुई है वहां से एक मैगजीन, मोबाइल एवं बाइक को पुलिस ने बरामद किया। जब ग्रामीणों की नजर युवक में पड़ी तो पूरे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया।
इसके बाद ग्रामीणों ने दारौंदा प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह को इसकी सूचना दिया। सूचना पाकर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, पुअनि रमेश कुमार सिंह,भरत साह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है तथा उसका शव सदर अस्पताल में पड़ा हुआ है। इधर पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी हुई है। बतादें कि अपराधियों के लिए कि यह थाना क्षेत्र काफी है सेफ बन गया है।अभी तक 6 महीने के अंदर कई छोटी-बड़ी हत्याएं हो चुकी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…