Tarwara Hindi News

तरवारा :- माधोपुर गांव के कुख्यात प्रियांशु सिंह को अपराधियों ने गोली मार की हत्या

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह के पुत्र कुख्यात प्रियांशु सिंह को अपराधियों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर डाली है। यह उक्त घटना सिवान जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर दर्शनान्द मठ के समीप पंचायत सरकार भवन के पास की है।जहां अपराधियों ने रविवार की देर संध्या घटना को अंजाम दिया है।पुलिस ने घटनास्थल से एक मैगजीन,मोबाइल एवं बाइक बरामद किया है।ग्रामीणों ने घटना की सूचना दारौंदा प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह को दी।सूचना पाकर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह,पुअनि रमेश कुमार सिंह,भरत साह ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिवान सदर अस्पताल भेज दिया।

उधर सूचना पाकर मृत कुख्यात प्रियांशु सिंह के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की।इस संबंध में सीवान एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि अपराधियों के गोली के शिकार कुख्यात प्रियांशु सिंह जो स्थानीय जी.बी.नगर  थाना में आर्म्स एक्ट तथा बाइक चोरी बरामदगी मामले में फरार चल रहा था।जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही थी। तब तक इसी बीच रविवार की देर संध्या को अपराधियों ने उसे गोली मार हत्या कर दी है।एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि घटना के पूर्ण रूप से अनुसंधान के लिए महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार लगाया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026