असांव : में मनगढंत तरीके से फंसाने को ले एसपी से लगाई न्याय की गुहार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के असांव थाने के महमूदपुर निवासी अंजनी मांझी ने एसपी को एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है. उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि 12 मार्च को मेरे ज्येष्ठ स्व ओमप्रकाश के पुत्र अमृत लाल उर्फ भोला का रेल टिकट सीवान से लखनऊ और लखनऊ से दिल्ली तक था. मेरे ज्येष्ठ का लड़का दिल्ली में किसी निजी कंपनी में कार्यरत था. फिर दिल्ली में किसी निजी कंपनी में कार्य के लिए जाना था. फिर अचानक 14 मार्च 21 को गांव वालों ने हल्ला किया कि अमृतलाल के गांव का बुधुराम की लड़की चांदनी कुमारी के साथ प्रेम प्रसंग चलता है. चुकी पूर्व से ही बुद्धू राम के परिवार के सदस्य संतोष राम पूरे परिवार से जमीनी विवाद चलता आ रहा है. जिसके वजह से वे लोग मेरे पूरे परिवार के साथ मारपीट किए थे. स्थानीय थाने में कांड संख्या 42/13 दर्ज है. जो हो माननीय न्यायालय सीवान में विचाराधीन है.

एक दीवानी का मुकदमा नंबर 293/ 20 है जो अवर न्यायधीश दीवान के न्यायालय में विचाराधीन है. बुधुराम एवं संतोष राम अत्यंत ही उदंड, लठियल अपराधीक प्रवृति वाले ब्यक्ति है.उक्त दोनों लोगों ने कई बार मुकदामा को उठाने के लिये मेरे ससुर विद्यार्थी राम , अजय कुमार व भसूर अभय कुमार पर दबाव बनाये है. मुकदमा नहीं उठाने की स्थिति में गंभीर अंजाम भूगतने की धमकी दिये है.अभी कुछ रोज पहले इस बात की जानकारी हुई थी. कि असांव थाना कांड संख्या 39/21 में 78 वर्षीय वृध्द सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षक विद्यार्थी राम, ज्येष्ठ अभय कुमार जो समाजिक सऱोकार रखने वाले व्यक्ति है. मेरे पति अजय कुमार जो सरकारी विद्यालय में शिक्षक है. मेरे ज्येष्ठ अभय कुमार का पुत्र आनंद मधूकर ने जो बीपीएससी करने के पश्चात प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी पटना में रहकर करता है व सरकारी अनुसूचित कल्याण महेंद्रू पटना में रहता है.इन चारों निर्दोष लोगों को झूंठे केश में फंसाकर तबाह करने का षड़यंत बुद्धू राम व संतोष राम के द्वारा बनाया गया है. इस वजह से हमलोग मानसिक, आर्थिक एवं समाजिक प्रताताड़ना के शिकार हो गये है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026