छपरा: नए पुलिस विधेयक एवं विधानसभा में विधायकों पर पुलिस द्वारा की गई दुर्व्यवहार मामले में राजद एवं महागठबंधन द्वारा आयोजित बिहार बंद के समर्थन में तरैया में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश मार्च निकाल कर अपना विरोध प्रकट किया। राजद प्रखण्ड अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में दर्जनों महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने तरैया बाजार स्थित एसएच-73 एवं एसएच-104 सड़क पर घूम-घूम कर विरोध प्रकट किया। इस दौरान नीतीश कुमार मुर्दाबाद, नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद एवं काला कानून नहीं चेलेगा, काला कानून वापस लो-वापस लो के नारे लगाये जा रहे थे। वही तरैया बाजार स्थित एसबीआई बैंक के समीप सभी कार्यकर्ताओं ने सड़क पर खड़े होकर सड़क को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया।
जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका और बिहार में लाए गए नए पुलिस विधेयक कानून को काला बताते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की। वही तरैया थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह दलबल के साथ बंद समर्थकों के हरेक गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थे। लगभग एक घंटे के अंदर महागठबंधन कार्यकर्ताओं की गतिविधियां सम्पत हुई और आवगम बहाल हुआ। बंद के समर्थन में प्रखण्ड अध्यक्ष अखिलेश यादव, विजय यादव, जिला पार्षद प्रत्याशी मासूम अली, मैनूदीन मिया, पूर्व पैक्स अध्यक्ष संजय यादव, नरेश राय, सिपाही राय, मुन्ना यादव, समेत दर्जनों महागठबंधन के कार्यकर्ता शामिल थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…