परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के मुफ्फसिल थाने के टंडवा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के सातवीं कक्षा का छात्र शुक्रवार को अचानक विद्यालय में मूर्छित होकर गिर पड़ा। जिससे विद्यालय परिसर में थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सुचना पर विद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन में मूर्छित छात्र को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां छात्र का इलाज चल रहा है। वही इलाज कर रहे सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण ऐसी बीमारी अधिकांश लोगों को हो रही है। चिकित्सक ने बताया कि छात्र को अधिक कय व दस्त होने से कमजोरी अधिक होने के कारण स्थिति थोड़ी नाजुक बनी हुई हैं। इलाजरत छात्र जिले के महाराजगंज थाना के धोबवालिया गांव निवासी शिवजी प्रसाद के पुत्र आर्यन राज वर्मा है। जो विद्यालय में 7वीं कक्षा के छात्र हैं। विद्यालय प्रशासन ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…