परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के मैरवा थाना कांड सं. 298/18 एवं 299/18 के नामजद अभियुक्त सुमेरपुर निवासी रविशंकर चौहान के फरार होने के मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में बताया जाता है कि मैरवा थाना के चौकीदार राजेश्वर मांझी और अन्य स्टाफ ने रविशंकर चौहान, दिलीप चौहान एवं रामपूजन यादव को न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए लाया था। जब तीनों आरोपितों को चौकीदार ने न्यायालय में प्रस्तुत करने ले गया तो न्यायालय कर्मियों ने चौकीदार से बाहर बैठने की बात कही गई। इस पर चौकीदार ने तीनों आरोपितों को बाहर लेकर बैठा दिया। तभी एक आरोपित रविशंकर चौहान नामक आरोपित ने चौकीदार से लघुशंका लगने की बात कही। उसने लघुशंका का नाटक रचकर चौकीदार की आंख में धूल झोंक दिया और अभिरक्षा से फरार हो गया। इस घटना को लेकर चौकीदार राजेश्वर मांझी के बयान पर नगर थाना कांड सं. 486/18 धारा 224, 225 भादवि के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें फरार आरोपित रविशंकर चौहान को नामजद किया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…