Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

लूट कांड उद्भेदन को सीएसपी सहित घटनास्थल तक पुलिस कर रही जांच

परवेज़ अख्तर/सीवान:- सिवान- पैगंबरपुर पथ पर दारौंदा थाना क्षेत्र के करसौत गांव के समीप 1 अगस्त की देर शाम सीएसपी संचालिका से तीन लाख की लूट की घटना के दो दिन बाद भी पुलिस अपराधियों की पहचान करने में सफलता हासिल नहीं कर पाई। जहां पुलिस के लिए अपराधियों ने चुनौती दी है। पुलिस घटना स्थल से लेकर महाराजगंज पीएनबी एवं सीएसपी अकाशी मोड़ तक जांच करने में जुटी है। घटना क्रम के हर पहलू एवं आसपास के लोगों पर पुलिस की पैनी नजर डाली हुई है। पुलिस यह मान कर चल रही है कि कहीं ना कहीं अपराधियों से आसपास के लोगों की जान पहचान जरूर होगी। इसलिए सीसी कैमरे फुटेज को बार बार पुलिस देख रही है। लूट कांड को अंजाम ठीक महाराजगंज एवं दारौदा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव में दिया गया है। घटना को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी हैं। पुलिस भी घटना कांड का उद्भेदन करने के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी एवं अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। विदित हो कि पसिवर  राजापुर निवासी मलिन खान की पुत्री सह सीएसपी संचालिका शबा खातून ने बताया कि 5.15 बजे में महाराजगंज के आकाशी मोड़ स्थित पीएनबी सीएसपी बंद कर रुपये बैग में लेकर स्कूटी से पसिवर घर जाने के क्रम में संध्या करीब 5.30 बजे करसौत गांव के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने पीछे से धक्के मारकर गिरा दिया। उसके बाद अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026