बसंतपुर सब्जी मंडी में जलभरी के लिए निकली कलश यात्रा

  • 501 कुंवारी कन्याओं द्वारा भरा गया जल
  • मां के जयकारे से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: बसंतपुर सब्जी मंडी के पास कलश स्थापना को लेकर पांचवें दिन गाजे-बाजे के साथ जल यात्रा निकाली गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश की स्थापना प्रधान पंडित शिवमंगल आचार्य द्वारा की गई। इसमें करीब 501 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसको लेकर वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। इस दौरान सरकार द्वारा कोविड-19 का पालन किया जा रहा है। भक्तों एवं श्रद्धालुओं के लिए सैनेटाइजर की भी व्यवस्था की गई है।

इस दौरान पूरा वातावरण मां के जयकारे से गूंज उठा। कलश यात्रा बसंतपुर सब्जी मंडी से थाना रोड बाजार होते हुए शांति मोड़ से एसएच-73 होते हुए धमही नदी पुल पर जलभरी किया गया। सड़क दुर्घटना को लेकर कई कार्यकर्ता एसएस-73 पर देखरेख के लिए लगे हुए थे। मौके पर राम भगत प्रसाद, शंकर प्रसाद, धर्मेंद्र प्रसाद, महेश प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, उत्तम प्रसाद, दिनेश सिंह, सुरेश सिंह, अजय कुमार, बच्चा सिंह, नंदकिशोर प्रसाद उर्फ कविजी, अमन कुमार, मुन्ना कुमार, राजा श्रीवास्तव, राजेश सिंह थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024