सिवान: मुखिया प्रत्याशी की पिटाई का वीडियो वायरल पकड़ रहा तूल

  • जदयू नेता ने दोषी पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई की मांग
  • पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई से स्थानीय लोगों में गुस्सा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएचनगर थाना के पकड़ी पंचायत के शेखपुरा गांव में मतदान के दिन एक मुखिया प्रत्याशी की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक तरफ जहां प्रत्याशी की पिटाई के बाद उसे जेल भेजने की कार्रवाई पर लोगों में पुलिस के प्रति रोष है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस के कार्यशैली से नाराज सांसद कविता सिंह के पति जदयू नेता अजय सिंह ने जिले के आलाधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ ही एफआईआर में फंसे निर्दोष लोगों के साथ न्याय करने देने को कहा है। जदयू नेता का कहना था कि पुलिस का एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का बर्बरतापूर्ण रवैया निंदनीय है।

बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान शेखपुरा बूथ पर प्रत्याशियों व समर्थकों द्वारा पथराव की घटना हुयी थी। जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने के साथ ही पुलिस वाहन को भी नुकसान पहुंचा था। फलस्वरूप पुलिस को मामला शांत करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा था। इसी दौरान पुलिस ने पकड़ी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अनूप मिश्रा की जमकर पिटाई के साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि पुलिस की पिटाई से गम्भीर रूप से जख्मी होने के कारण जेल प्रशासन ने अनूप मिश्रा को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां इलाज चल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026