दरौंदा

बगौरा में धूमधाम से हुई काली पूजा, पूजा को उमड़े श्रद्धालु

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के बगौरा के भवानी मोड़ के समीप बुधवार की रात मां काली पूजा समिति के तत्वावधान में विश्वनाथ पाठक के देख-रेख मां काली की पूजा अर्चना की गई। दीपावली के मध्य रात्रि मां काली की पूजा-अर्चना शुरू हुई। यह पूजा चार दिनों तक चलेगी। पूजा-अर्चना के बाद मां काली की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस पूजनोत्सव कार्यक्रम में दर्शनी,रामा छपरा, दवन छपरा, मंछा, कोड़र, दपनी, उस्ती सहित आस-पास के गांवों के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस समारोह को सफल बनाने में छोठू पाठक, सोनू पाठक, संजय पाठक, सुमन मिश्र, अवध प्रसाद, संजय यादव, वीरु राज, मूंगालाल प्रसाद, मुकेश कुमार मोदी, राजेश प्रसाद, रवि कुमार आदि ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। विदित हो कि प्रखंड बगौरा में 1992 से प्रत्येक वर्ष दीपावली की रात काली पूजा की शुरुआत की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026