परवेज अख्तर/सिवान :- शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लाइव वेवकास्टिंग एवं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजनान्तर्गत लाभुकों को अनुदान वितरण, वाहन वितरण एवं बस स्टॉप के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजनान्तर्गत सम्पूर्ण बिहार में एक हजार लाभूकों को वाहन वितरण के क्रम में जिला को निर्धारित लक्ष्य 30 के विरूद्ध 33 वाहनों का वितरण सीवान जिला में किया गया. जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सदर प्रखंड के प्रागंण में किया गया.

जहां जिलाधिकारी अमित कुमार पांडे द्वारा लाभुकों को वाहनों की चाभी सौंपी गई. लाभुकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सिवान जिला के 293 पंचायतों में प्रति पंचायत 05 लाभुकों को जिसमें 03 एससी,एसटी तथा 02 ईबीसी को वाहन उपलब्ध कराना है. अब तक लक्ष्य 1465 के विरूद्ध 824 लाभुकों को वाहन उपलब्ध कराया गया है. जिलाधिकारी द्वारा सितम्बर के अंत तक शत – प्रतिशत लाभुकों को वाहन उपलब्ध कराने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया गया.

इस अवसर पर डीएम ने जिले में 17 बस ठहराव स्थल का भी कार्यारम्भ करने संबंधित आदेश दिया गया. जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता , बुडको को एक माह के भीतर सभी बस ठहराव स्थलों का मानक के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया. इस कार्यक्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी, माधव कुमार सिंह सहित जिले के अन्य सभी पदाधिकारी, लाभुक , वाहन विक्रेता एवं विकास मित्र उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026