Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान जंक्शन पर कोरोना से बचाव के नाम पर हो रही खानापूर्ति

परवेज़ अख्तर/सिवान:
नियमों व तमाम गाइडलान के साथ बेपटरी हुई ट्रेनें लोगों को लेकर दौड़ने लगी हैं। रोजाना ही जंक्शन पर अब हजारों की संख्या में यात्रियों की आवाजाही शुरू है। ऐसे में जंक्शन के अंदर यात्रियों को प्रवेश कराने के पूर्व उनकी थर्मल स्क्रीनिग करनी है, लेकिन जंक्शन पर कोविड-19 के नियमों की अनदेखी जांच में लगे पदाधिकारियों द्वारा की जा रही है। ना तो यात्रियों के शरीर के तापमान की जांच होती है और ना ही उन्हें सैनिटाइजर ही दिया जाता है। शनिवार को भी जंक्शन पर यात्रियों की अत्यधिक भीड़ देखने को मिली, यात्री ना तो शारीरिक दूरी का ख्याल रख रहे थे और ना ही मास्क लगाने के प्रति जागरूक दिखे। वहीं प्रवेश द्वार पर ही काफी संख्या में यात्रियों की भीड़ होने के कारण कोरोना का खतरा साफ झलक रहा था। दूसरी तरफ अब जंक्शन पर पहले की तरह सबकुछ सामान्य कर दिया गया है।यात्रियों के शरीर का तापमान नहीं होता जांच प्रवेश के दौरान यात्रियों के शरीर का तापमान जांचा नहीं जाता है। यह लापरवाही जहां रेलवे के अधिकारियों को भारी पड़ेगी वहीं यात्रियों पर भी मूसीबत बनेगी। कोरोना की अनदेखी यात्रियों द्वारा जंक्शन के बाहर और प्लेटफॉर्म पर खूब देखने को मिल रही है।

यात्री नहीं लगाते मास्क

बतादें कि लोग बिना मास्क के ही ट्रेनों में सफर करते हुए देखे जा रहे हैं। उन्हें कोई टोकने वाला भी नहीं है। बचाव व जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। प्लेटफॉर्म पर यात्री बैठने के दौरान कही पर भी शारीरिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं।

कहते है अधिकारी

नियमों का पालन कराने के लिए जवान तैनात रहते हैं। सभी यात्रियों को शारीरिक दूरी पालन कराया जाता है। प्रवेश द्वार पर और सख्ती बढ़ाई जाएगी।

अजय कुमार सिंह इंस्पेक्टर आरपीएफ

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026