Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बसंतपुर में सड़क दुर्घटना में मृत चिकित्सक का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

परवेज़ अख्तर/सिवान:
सड़क दुर्घटना में मृत चिकित्सक का शव शनिवार को घर पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृत चिकित्सक के बड़े पुत्र बिदेश्वरी ठाकुर, छोटे पुत्र मंटू ठाकुर, पत्नी तेतरा देवी समेत स्वजनों का रो-रोकर कर बुरा हाल था। गांव के लोग व घटना की जानकारी पर पहुंचे रिश्तेदार-नातेदार नम आंखों से स्वजनों को संभाल रहे थे। वहीं शव को देखने लिए सैकड़ों लोग एकत्रित हो गए थे। बतादें कि बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसांव निवासी डा. देवनारायण ठाकुर शुक्रवार की शाम बाइक से अपने घर लौट रहे थे। ज्योंही वे कन्हौली मोड़ के समीप पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार की अनियंत्रित स्कार्पियों ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी।

घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। उसी दौरान कुछ शरारती तत्वों द्वारा स्कार्पियो को आग के हवाले कर दिया गया था। इस दौरान थानाध्यक्ष रणधीर कुमार व गोरेयाकोठी के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशितों को शांत कराया। मामले में मृत चिकित्सक के बड़े पुत्र बिदेश्वरी ठाकुर के बयान पर कांड दर्ज किया गया है। इसमें स्कार्पियो चालक द्वारा लापरवाही बरतते हुए तेज गति से वाहन चलाने का आरोप लगाया गया है। शुक्रवार को स्थानीय मुखिया ने पीड़ित परिवार को कबीर अंत्येष्टि की राशि दी।

काफी मिलनसार व्यक्तित्व के थे चिकित्सक

गांव के ही पूर्व प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि डॉ देवनारायण ठाकुर काफी मिलनसार व्यक्ति थे। वे किसी के चेहरे पर भी उदासी देखकर उसे किसी ना किसी तरह से खुश कर देते थे। उनके जाने से एक अपूरणीय क्षति हुई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024