Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

खुर्शीद के जनाजे में पहुंचे लोगों की आंखे हुई नम

परवेज अख्तर/सिवान : महाराजगंज रेलवे स्टेशन पर रविवार की संध्या चाकूबाजी में घायल युवक की मौत पटना ले जाने के क्रम में देर रात हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। विरोध में लोगों ने सोमवार को बाजार बंद कर दिया। मृत युवक काजी बाजार निवासी बोचा मियां उर्फ इस्लाम मियां का पुत्र मो. खुर्शीद (24) बताया जाता है। वह महाराजगंज सर्किल इंस्पेक्टर का निजी ड्राइवर का काम करता था। सोमवार की सुबह काफी संख्या में लोगों की भीड़ खुर्शीद के दरवाजे पर उमड़ गई। परिजनों के रोने से माहौल पूरी तरह से मातम में तब्दील हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक खुर्शीद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मो. खुर्शीद लोहे की आलमारी बनाने की फैक्ट्री चलाता था। उसकी फैक्ट्री से पिकअप लाद कर एकमा किसी ग्राहक के यहां आलमारी देने जा रहा था। जैसे ही रेलवे ढाला के समीप पहुंचा पहले से सिहौता निवासी धारा सिंह सहित तीन-चार युवक नशे की हालत में चाकू लेकर उक्त पिकअप चालक के साथ मारपीट करने लगे। इसकी खबर जैसे ही मो. खुर्शीद को मिली उसने बाइक से उक्त जगह पहुंच कर उक्त इसका विरोध किया। तब तक तीनों युवकों ने अचानक मो. खुर्शीद पर ताबड़तोड़ पांच-छह जगह चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए। मो. खुर्शीद को लहुलुहान देख अगल-बगल के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खुर्शीद को पीएचसी लाया, जहां चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया। पटना स्थित एक अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही खुर्शीद की मौत हो गई। इसके बाद सोमवार की सुबह परिजन उसे सिवान लेकर वापस आए जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजन को खुर्शीद का शव उन्हें सौंप दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026