Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना हमारा दायित्व

परवेज अख्तर/सिवान : सदर प्रखंड के बाघड़ा पंचायत के बाघड़ा गांव में सोमवार को सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान का नेतृत्व उप मुखिया विपिन यादव ने किया। इस क्रम में सड़क के किनारे जमी गंदगी, बजबजाती नालियों, स्कूल परिसर आदि को सफाई की गई। उप-मुखिया विपिन यादव ने कहा कि क्षेत्र को साफ-सुथरा रखना हम सबों का दायित्व है। इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प भी लिया। स्थानीय डा. शोएब खान ने बताया कि गांव की नालियां लम्बे समय से जाम थी, जिस कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रही थी। जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। युवा शाहनवाज़ खान ने बताया कि निवासियों को भी सफाई ध्यान रखना चाहिए ताकि गंदगी ना फैले। इसके लिये जन जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। अभियान के दौरान उपस्थित स्थानीय लोगों ने कहा कि सफाई सबसे अहम है, लेकिन कोई इस पर ध्यान नही देता है। हम सभी गांव वासियों को एकजुट होकर सफाई सहित अन्य समस्याओं के निवारण के लिये प्रयास करना होगा, तभी असल मायनों में क्षेत्र का विकास संभव है। सफाई के दौरान सोना खान, जुबैर खान,वसीम खान,इंजमाम खान आदि मौजूद रहें |

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026