परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर से एक 13 वर्षीय स्कूली छात्र लापता हो गया था, इस मामले में पीड़ित परिजन ने पूर्व के भूमि विवाद को लेकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में प्राथमिकी दर्ज होते ही बच्चा बुधवार को सहरसा से बरामद हो गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि गोपालगंज जिला के हथुआ थाना क्षेत्र के बरीदेवरिया निवासी व वर्तमान में ब्रज किशोर डीएवी स्कूल के पीछे अयोध्यापुरी निवासी रमेश मांझी ने मुफस्सिल थाना को दिये आवेदन में गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र के बड़ीदेवरिया निवासी रामजतन साह पर अपने 13 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के अपहरण का आरोप लगाया था। इसी बीच बुधवार को सहरसा जिले चिमनी बख्तियारपुर से लोकल थाना ने बच्चे को बरामद कर परिजनों को सूचना दी। छात्र के दादा वहां पर नौकरी करते थे। छात्र के पिता ने बताया कि सहरसा जिले के चिमनी बख्तियारपुर थाना से फोन आया था कि बच्चा सही सलामत मिला है। इधर सूचना पर परिजन सहरसा के लिए रवाना हो गए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…