Siwan News

अनुच्छेद 370 जनसंपर्क अभियान के जिला प्रभारी बने राहुल

परवेज अख्तर/सिवान :- भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश ने अनुच्छेद 370 जनसंपर्क अभियान के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी को जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। राहुल तिवारी ने बताया कि आगामी 14 सितंबर को बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बिहार के सभी 40 जिला प्रभारियों एवं विधानसभा प्रभारियों की बैठक आहूत की गई है। 370 जनसंपर्क अभियान के जिला प्रभारी राहुल तिवारी ने बताया कि जनसंपर्क अभियान का मुख्य उद्देश्य सिवान जिले के 8 विधान सभाओं में विधानसभा सह प्रभारी नियुक्त कर कार्यक्रम का संचालन कर सभी विधानसभाओं में नुक्कड़ सभा, 370 जनसंपर्क अभियान का पत्रक, नुक्कड़ नाटक, चौपाल लगाकर आम जनमानस से संपर्क,सभी शक्ति केंद्र पर आने वाले प्रमुख बाजार पर स्टॉल लगाकर आम लोगों से जनसंपर्क कर प्रचार प्रसार करना है। राहुल तिवारी ने बताया कि विपक्ष के द्वारा अनुच्छेद 370 पर आम जनमानस में भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। जब की अनुच्छेद 370 खत्म होने से जम्मू एवं कश्मीर के निवासियों को न्याय मिला है यह विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रतिफल है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024