परवेज़ अख्तर/सिवान:- नगर थाना इलाका क्षेत्र के सीताराम नगर बैलहट्टा पोखरा निवासी कपड़ा और स्वर्ण व्यवसायी राजकुमार गुप्ता शनिवार की दोपहर 12:00 बजे से लापता है इनके गायब होने के बाद से परिजन डर के साए में है और उन्हें डर सता रहा है कि उनके बेटे विष्णु की तरह कहीं इनका भी अपहरण नहीं कर लिया गया हो। परिजनों द्वारा राजकुमार के गायब होने की खबर सिवान के नगर थाने में दर्ज करा दी गई है। बताते चलें कि आज से 7 महीने पहले 42 वर्षीय राजकुमार के पुत्र और छठवीं क्लास का छात्र विष्णु का भी अपहरण कर लिया गया था और यह अपहरण कोई और नहीं उसको ट्यूशन पढ़ाने वाला मास्टर ही किया था। हालांकि जब तक पुलिस विष्णु को बरामद कर पाती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और अंत में अपराधियों ने विष्णु की हत्या कर शव को एक सुनसान जगह पर फेंक दिया था। जिसको लेकर उनके परिजनों को यह डर सता रहा है कि कहीं राजकुमार के साथ भी किसी प्रकार की बड़ी घटना न घट जाए। हालांकि सिवान के सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा का कहना है कि बहुत जल्द राजकुमार को सकुशल उनके घर वापस पहुंचाया जाएगा। इनके गायब होने का कारण क्या है अपहरण हुआ है या फिर कोई और कारण है। इसकी भी पुलिस गहराई के साथ जांच कर रही है और बहुत जल्द इस का पर्दाफाश भी हो जाएगा। हालांकि पुलिस के लिए राजकुमार को बरामद करना मील के पत्थर के रूप में साबित होगा और उसके बाद ही साफ हो पाएगा कि क्या राजकुमार का अपहरण हुआ था या फिर कुछ और बातें थी। फिलहाल पुलिस जगह-जगह राजकुमार की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है ।अब देखना यह होगा कि कब तक व्यवसाई राजकुमार को शिवान की प्रशासन बरामद कर पाती है। हालांकि इस पूरे मामले पर राजकुमार के परिजन कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर रहे हैं। क्योंकि उन्होंने तो एक बेटे को खो दिया है अब दूसरे जो कि पूरे घर का भरण पोषण करने वाला है उसे वह खोना नहीं चाहते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…