Siwan News

लहेरिया कट बाइक सवार को बचाने के दौरान ट्रक ने एक दूसरे ट्रक में टक्कर मारी

परवेज़ अख्तर, सिवान:- दरौली-गुठनी मुख्य मार्ग पर सोमवार को अहले सुबह एक लहेरिया कट बाइक सवार युवक को बचाने के क्रम में ट्रक अनियंत्रित हो एक दूसरे ट्रक के पिछले हिस्से में जबरदस्त टक्कर मार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि टक्कर मारने वाले ट्रक का आगला दाहिना पहिया वलास्ट कर गया और ट्रक के आगे का हिस्सा चकनाचूर हो गया। हालांकि इतनी बड़ी टक्कर के बावजूद चालक को मामूली चोटें आई। जबकि अन्य कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक की सुझबूझ से बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक का चालक अपनी सूझबूझ से अगर एक दूसरे ट्रक में टक्कर नहीं मारता तों वहीं ट्रक के आगे आगे चल रही एक यात्री बस में अगर टक्कर मार देती तो काफी संख्या में यात्रियों को हताहत होने की संभावना हो जाती। गौरतलब है कि अगसड़ा गांव निवासी शर्मानंद साह का पुत्र बहादुर शर्मा बाइक से टड़वा के तरफ से अपने गांव अगसड़ा आ रहा था। बाइक सवार तेज गति व लहेरिया कट चलाते हुए जब अपने गांव के करीब अंधा मोड़ पर पहुंचा तो एकाएक सामने से बालू लदी ट्रक आ गई। तब तक ट्रक का चालक अपनी सूझबूझ से बाइक सवार को बचाते हुए आगे जा रही एक दूसरे ट्रक में टक्कर मार दिया जिससे केवल ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर स्थानीय थाना पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026