हसनपुरा

हसनपुरा में प्रेम-प्रसंग में युवक का अपहरण, अनहोनी की आशंका

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के बहेलिया गांव में एक 17 वर्षीय किशोर की प्रेम प्रसंग में अपहरण करने का मामला प्रकाश में आया है. अपहृत किशोर स्वर्गीय ओम प्रकाश सिंह पटेल का 17 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार है. वह इंटर में पढ़ता है. अपहृत किशोर घर का एकलौता चिराग है. युवक 28 जून की रात नौ बजे बगल में आई बारात में खाना खाने गया था. तभी से वह लापाता है. काफी खोजबीन की गई. लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका. अपहृत युवक जब एकाध साल का था. तभी एक्सीडेंट में पिता की मौत हो गयी थी.

तब से मां ने संजीत की परिवरिश की थी. किसी अनहोनी की अशंका से मां रीना देवी काफी व्यथित है. वह पहले थाने में गुमसुदगी का सनहा दर्ज करायी थी. मंगलवार की पुन: स्थानीय सैकड़ों ग्रामीणों ने थाना पहुंच कर पुन: आवेदन देकर प्रेम प्रसंग में अनहोनी की आशंका जाताई. पीड़ित मां रीना देवी ने बताया है कि गांव के ही युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. किसी अनहोनी की अशंका से पुत्र वियोग में काफी सदमें में है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026