हसनपुरा

ग्रामीणों ने हथियार के साथ दो अपराधियों को पकड़ की जमकर धुनायी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के बहेलिया गांव में सोमवार की रात्री तकरीबन 11 बजे ग्रामीणों ने हथियार के साथ दो अपराधियों को धर दबोचा. तत्पश्चात जमकर पिटायी करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. देर रात्रि में गांव में घूमने पर लोगों ने पूछ ताछ किया, लेकिन अपराधी बदल-बदल कर गांव का पता बता रहे थे. फिर भी कुछ युवक दोनों को गांव से बाहर पहुंचाने के लिये बाइक से छोड़ने के लिये तैयारी कर रहे थे. तभी अपराधियों ने खेत में शीशी खोजने के बहाने थ्री फिफ्टी का कांटा ढ़ूढ़ कर छिपा कर रखने लगे. तभी ग्रामीणों ने देख लिया. तत्पश्चात जमकर पिटायी करने के बाद पुलिस को सौंप दिया.

पकड़े गए अपराधियों में एक हरिहर यादव पिता स्व. चंद्रमा यादव घर बरुआ थाना रघुनाथपुर तथा दूसरा राजू यादव पिता स्व. रामदेव यादव गम्हरी टोला सहतवार जिला बलिया के हैं. जिसके पास से पुलिस ने एक थ्री 50 का कट्टा बरामद किया है. वहीं ग्रामीणों की पिटायी से एक अपराधी हरिहर यादव की गंभीर चोट लग गयी. जिसका स्थानीय प्रशासन ने सीवान भेज कर इलाज कराया गया. इधर गांव से एक युवक का अपहरण होने व गांव में अपराधियों को पकड़े जाने पर ग्रामीणों की नाना प्रकार की शंका जाहिर हो रही है. इस मामले में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि अपराधियों से गहन पूछताछ की जा रही है. साथ ही युवक की अपहरण मामले में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026