परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के हुसैनगंज पुलिस ने बुधवार की रात सहुली पुरैनी टोला में छापेमारी कर हत्या मामले के आरोपित पंकज कुमार राम को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि सहुली पुरैनी टोला में 12 जून को भूमि विवाद को ले दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान एक पक्ष के गांधी राम के सिर में चोट लगने के कारण उसका इलाज पटना में चल रहा था। इस मामले में गांधी राम के पुत्र बुटन राम ने 13 जून को थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
घटना के तीन दिन बाद गांधी राम की मौत पटना में इलाज के दौरान हो गई थी। इस मामले में मृतक पुत्र के बयान पर पंकज कुमार राम समेत 12 लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद सभी आरोपित घर छोड़ फरार हो गए। इस दौरान गुप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस आरोपित पंकज कुमार राम को बुधवार की रात गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…