Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में पोस्टल बैलेट के माध्यम से घर बैठे वोट दे सकेंगे 80 साल से अधिक के मतदाता

परवेज अख्तर/सिवान :- वैश्विक महामारी कोरोना से जारी जंग के बीच होने वाले विधानसभा आम चुनाव के सुचारू संचालन के लिए भारतीय चुनाव आयोग द्वारा रणनीतियां बनाई गई हैं। 80 साल से अधिक के उम्र के मतदाता, जो मतदान केन्द्र तक जाने में अक्षम हैं, उनको पोस्टल बैलेट के इस्तेमाल की अनुमति दी जाएगी। हालांकि इसके लिए मतदाता को पहले आवेदन देना होगा।

इस संबंध में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के बीच पोस्टल बैलेट के माध्यम से 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के मताधिकार के प्रयोग की भी रणनीति बनाई गई है। इसके माध्यम से वे आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। खास बात यह कि इससे उन्हें शारीरिक परेशानियों से भी निजात मिलेगी।

फॉर्म 12 ए में देना होगा आवेदन

80 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध अगर घर बैठे पोस्टल बैलेट से मतदान करना चाहते हैं तो इसके लिए उन्हें चुनावी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। उन्हें पहले ही इस आशय का आवेदन रिटर्निंग ऑफिसर को देना होगा। उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए फॉर्म 12 ए में आरओ को आवेदन देना होगा। साथ ही इसकी वजह भी बतानी होगी। तत्पश्चात उन्हें इसकी अनुमति प्रदान की जा सकती है और घर बैठे संबंधित मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इससे उनका मत बर्बाद भी नहीं होगा और वे भी मतदान में शामिल हो सकेंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026