परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के हुसैनगंज थाने के खैराटी गांव से 2 दिन पूर्व लापता 15 वर्षीय युवक का शव ग्रामीणों की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने एक पानी से भरा गड्ढा नुमा पोखर से रविवार की दोपहर बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिवान सदर अस्पताल भेज दिया। उधर शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई तथा तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म हो गया। घटना के संबंध में प्राप्त विवरण के मुताबिक खैराटी गांव निवासी बुद्धू साह का 15 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार साह अपने घर से अचानक 2 दिन पूर्व गायब हो गया था। गायब होने के पश्चात अभी परिजन उसकी तलाश कर ही रहे थे कि रविवार की दोपहर उसके परिजनों को लोगों के द्वारा एक मनहूस खबर मिली की गोलू का शव इसी थाने के गोपालपुर गांव के बगल में चेमनी के पास पानी से भरा गड्ढा नुमा पोखर से पुलिस ने बरामद किया है। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया तथा परिजन दहाड़ मार रोने-चिल्लाने लगे।
पुलिस द्वारा शव बरामदगी के पश्चात यह देखा गया कि मृतक के शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान थे।इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों द्वारा पहले गोलू की जमकर पिटाई की गई है। उसके बाद उसकी हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को उक्त स्थान पर फेंक दिया गया है।बहरहाल चाहे जो हो हत्या है या आत्महत्या इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही संभव हो सकेगा!
…और जैसे ही लापता गोलू का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके पैतृक गांव खैराटी पहुंचा तो परिजनों की हृदय विदारक चीत्कार से पूरा गांव शोकाकुल हो गया।अपने बेटे के गम में बुद्धू साह बिलख रहे है।पिता के बिलखने की आवाज सुनकर उपस्थित लोग भी अपनी -अपनी आंसू को नहीं रोक पा रहे हैं। उधर ग्रामीण शोक सन्तप परिवार को सांत्वना देने में लगे हुए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…