Siwan News

दुष्कर्म मामले में पास्को एक्ट में डेढ़ साल की सजा

परवेज अख्तर/सिवान:- एडीजे वन मनोज कुमार तिवारी की अदालत में पांच वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास के मामले में दोषी पाते हुए 12 पॉस्को एक्ट मे डेढ़ वर्ष की सजा सुनाया है. बताते चलें कि 9 जून 2018 को आंदर थाने के महमूदपुर निवासी धर्मेंद्र बैठा की पत्नी प्रियंका देवी अपने मायके सिसवन पूरब टोला से मां चंद्रमुखी देवी व पुत्री के साथ सिसवन बस स्टैंड से सुबह 6 बजे डॉक्टर को दिखाने के लिए सीवान आ रही थी. उसी दौरान इसके पीछे बैठा हुआ व्यक्ति पांच वर्षीय बच्ची को गोद में बैठा लिया. कुछ देर के बाद बच्ची चिल्लाने लगी. उसके बाद बच्ची को उस व्यक्ति से अपनी गोद में ले लिया. बच्ची ने उसके संबंध में गलत काम करने की शिकायतकी. जिसके बाद उसकी मां ने महिला थाने में आकर महिला थाना कांड संख्या-38/18 दर्ज कराया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. तभी से वह जेल में बंद है. आरोपी गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के बरारी जगदीश निवासी मुंशी राय है. कोर्ट में अभियोजन की तरफ से विशेष एपीपी नरेश कुमार सिंह और बचाव पक्ष की तरफ से सुभाष्कर पांडे ने बहस किया. जिसके बाद कोर्ट ने डेढ़ वर्ष की सजा तथा ₹500 जुर्माना किया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर अतिरिक्त 15 दिन की सजा काटनी होगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026