Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सोशल मीडिया के सहारे नवजात को ढूंढ रहे परिजन

परवेज अख्तर/सिवान :- सदर अस्पताल के महिला वार्ड से तीन दिन पूर्व चोरी हुई नवजात का अबतक कोई सुराग नहीं मिल सका है। लेकिन, नवजात के परिजनों ने अभीतक हार नहीं मानी है। नवजात के पिता कमलेश यादव व मां सीमा देवी को यकीन है कि उनकी पुत्री उन्हें मिल जाएगी। परिजनों को इस बात की कसक है कि पुलिस मामले में शांत पड़ गई है। वहीं अस्पताल प्रबंधन ने भी खुद को मामले से अलग कर लिया है। लेकिन कमलेश अपनी पुत्री को ढूढ़ने के अभियान में लगे हैं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। कमलेश और उनके जानने वाले सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक व व्हाट्सअप ग्रुपों पर नवजात का फोटो शेयर कर रहे हैं। साथ ही लोगों से उसे ढूढ़ने में मदद करने की अपील कर रहे हैं। इस दौरान अलग-अलग जगहों से नवजात से मिलती जुलती कई वीडियो व फोटो भी कमलेश यादव के पास आ रहे हैं। इसमें से एक वीडियो को देख कर कमलेश व उसके परिजनों को लगा कि वह उनकी बच्ची हो सकती है। लेकिन, बाद में ध्यान से देखने पर पाया गया कि वह किसी दूसरे राज्य का पुराना वीडियो है। इधर नवजात की मां सीमा देवी अब भी अस्पताल में ही भर्ती हैं। अस्पताल प्रबंधन ने महिला वार्ड में सामने वाले गेट को बंद कर दिया है। अब अंदर आने-जाने के लिए लेबर रूम के सामने वाले दरवाजे का इस्तेमाल किया जा रहा है। गौरतलब है कि 3 अप्रैल को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे सदर अस्पताल से एक अज्ञात महिला ने नवजात बच्चे की चोरी कर ली। इसके बाद परिजनों ने बच्चों की ढूंढा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने टाउन थाने में इसकी लिखित शिकायत की है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024