परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड सब्जी मंडी के समीप एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने रुपये छीनने में असफल होने पर स्वर्ण व्यवसायी पर चाकू से हमला कर दिया. जिससे उसके हाथ में चाकू लगने से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां वह इलाजरत है. घायल मैरवा के शिवपुर मठिया का रवि प्रकाश सोनी है.
उसने दो लोगों को आरोपित किया है. जिसमे जेडमनोज मद्देशिया और लक्ष्मण मद्देशिया है. घटना में घायल रवि ने मैरवा थाना को सूचना दिया है. उसने बताया कि यूपी से पैसा लेकर आ रहे थे. उसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने पीछा कर सब्जी मंडी के समीप बाइक रोककर गाड़ी का तार नोच दिया और रुपये छीनने लगा.जब इसका विरोध किया तो चाकू से हमला कर दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…