लकड़ी नबीगंज: गुड़गांव में जगतपुर चौमुखा के मजदूर की मौत, चचेरा भाई गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के जगतपुर चौमुखा निवासी परमेश्वर राम अपने चचेरे भाई राजकिशोर राम के साथ पांच वर्षों से गुड़गांव के जय जय राम कंस्ट्रक्शन कंपनी में वेल्डिंग का काम करता था. रोज की भांति खाना खाकर ड्यूटी पर चला गया. क्रेन के माध्यम से 20 वी मंजिल पर काम चल रहा था. एकाएक सेफ्टी गाइडलाइन टूट जाने से नीचे गिर गया. गिरने वालों में परमेश्वर व उसका चेचेरा भाई सहित अन्य लोग शामिल थे. उसके चचेरे भाई राजकिशोर इस घटना में गंभीर रुप से चोटिल हो गया.

वहीं घटनास्थल पर ही परमेश्वर राम की मौत हो गई. परिजनों को मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया. पिता धर्मनाथ राम रोते हुए कहे जा रहे थे कि अब हम लोगों को देखने वाला कौन है. एक कमाऊ पूत था उसे भी भगवान ने छीन लिया. माता वेदामो देवी पुत्र के गम में रोये जा रही थी. मृतक की पत्नी हीरा मोती की स्थिति भी पति के गम में चिंताजनक हो गई है. मृतक को तीन पुत्रियां ही है. बड़ी बेटी 11 वर्ष, अनीशा 8 वर्ष, अंजली 5 वर्ष का भी रोकर बुरा हाल था. सूचना पर अगल-बगल के लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे थे. संवाद प्रेषण तक मृतक का शव नहीं पहुंचा था. परिजन शव आने की टकटकी लगाए बैठे थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026