परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के मोती हाता मध्य विद्यालय समीप स्थित पुल के पास पूर्व से घात लगाए एक दबंग ने गुरुवार की संध्या करीब पौने सात बजे चाड़ी बाजार से अपने घर चौकी हसन बंगरा टोला लौट रहे बादशाह अंसारी (चापाकल मिस्त्री) को चाकू मार कर घायल कर दिया तथा उनके पास से नौ हजार रुपये छीन लिए। घायल बादशाह अंसारी ने थाना पहुंच कर चौकी हसन मोती हाता निवासी प्रहलाद यादव को आरोपित किया है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि चाकू घायल के दाहिने हाथ में लगी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…