परवेज अख्तर/सिवान : पैगंबरपुर- सिवान पथ के मानपुर गांव के समीप शनिवार की दोपहर बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गए जिसमें से एक युवक की हालत चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दारौंदा थाने के करसौत निवासी विमल कुमार अपने दो दोस्तों के साथ महाराजगंज से अपने गांव जा रहा था। तभी मानपुर गांव के समीप बोलेरो से साइड लेने के लिए ओवरटेक कर रहा था। उसी समय सिवान की तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार से टक्कर हो गई, जिसमें विमल कुमार सहित उसके दोनों दोस्त गिर पड़े, विमल के सिर से काफी रक्त स्राव हो गया। अगल-बगल के लोगों ने उसे महाराजगंज के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सिवान के चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…