Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मोटर चोरी विवाद में चाकूबाजी एक जख्मी, प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के हरकेशपुर गांव में आपसी विवाद में एक व्यक्ति को चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया. घटना मंगलवार की रात करीब 8 बजे की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि हरकेशपुर गांव निवासी जगदीश यादव के पुत्र धनेश कुमार से कुछ दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगो के साथ विवाद हुआ था. विवाद का मूल वजह पानी का मोटर चोरी होना बताया जा रहा है.

घटना के दिन युवक महाराजगंज से बाजार कर घर जा रहा था कि तभी मौका पाकर कुछ लोगों द्वारा युवक पर हमला कर दिया गया . हमलावरों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया . जिसमें युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों ने जख्मी को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी लाएं जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर जख्मी को चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इस संबंध में जख्मी धनेश यादव के बयान पर महाराजगंज थाना कांड संख्या 137/20 दर्ज कर ली गई है. प्राथमिकी में चंदन कुमार सहित चार लोगों को आरोपित किया गया है . पुलिस मामले की जांच में लग गयी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026