परवेज अख्तर/सिवान:- मैरवा के चननियाडीह स्थिति मा दुर्गा के मंदिर के 30 वर्षीय पुजारी की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई. पूर्व विधायक प्रतिनिधि रमाकांत पाठक ने 10 लाख रुपए मुआवजे की मांग की है. उन्होंने कहा कि मंदिर की भूमि के पास जिला परिषद का निर्माण कार्य चल रहा है. मंदिर में प्रतिमा को तोड़ फोड़ कर मंदिर की भूमि को अनावश्यक ढंग से घेराबंदी किया जा रहा था. इसको लेकर जब पुजारी ने वरीय पदाधिकारियों से फोन पर शिकायत की तो उन्होंने पुजारी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया. यही नहीं जेईई के दबाव में पुजारी तनाव में आ गए व उनको ब्रेन हेमरेज हो गया. घर वालों ने गोरखपुर तक इलाज कराया, लेकिन उन्हें बचा नहीं सके. सांसद प्रतिनिधि उमेश सिंह ने घटना की कड़ी निंदा की. उन्होंने जिला प्रसाशन से इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है. मौके पर मनोज कुमार जायसवाल सहित दर्जनों हिन्दू युवा वाहिनी के सदस्य मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…