Categories: पटना

छेड़खानी के विरोध में दो महिलाओं को घोंपा चाकू, दोनों की मौत, गांव में मचा कोहराम

पटना: गया में एक ही परिवार के दो महिलाओं की हत्या कर दी गई है। जानतकारी के मुताबिक खिजरसराय थाना क्षेत्र के अकौनी गांव में आंगनबाड़ी सबायिका समेत दो महिलाओं की चाकू से गोंद कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा कि कुछ बदमाश दोनों महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे। जिसका महिलाओं ने विरोध किया।

जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा कि दोनों महिलाएं आपस में गोतनी हैं। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक महिलाओं की पहचान खिजरसराय के अकौनी गांव निवासी गया पासवान की 45 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी और मोहित पासवान की 35 वर्षीय पत्नी कुमन देवी के रूप में की गई है। वहीं एक मृतक महिला कुमन देवी आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थी।

वहीं आरोपियों ने परिवार के एक अन्य सदस्य को भी चाकू मारकर घायल कर दिया है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि हमले के बाद दोनों महिलाओं को इलाज के लिए खिजरसराय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस कातिलों की धर पकड़ में लगी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024