Categories: पटना

मां के सामने बेटे ने खुद को मार ली गोली, बेहद दर्दनाक है आत्महत्या के लिए मजबूर होने की कहानी

पटना: एक बेटे ने अपनी मां की आंखों के सामने ही खुद के सिर में गोली मार ली। इस आत्महत्या का जो कारण सामने आया है, वह भी बेहद दर्द भरा है। बेटे ने इसलिए अपनी जान दे दी क्योंकि वह कर्ज से बुरी तरह डूब चुका था। जिसका प्रभाव परिवार पर पड़ने लगा था। इससे निजात पाने के लिए उसने अपनी जान देना का रास्ता चुना।

घटना जिले के सहार थाना क्षेत्र से जुड़ा है। बताया गया यहां बजरैया गांव निवासी विमल किशोर सिंह (40) पर भारी भरकम कर्ज था। कर्ज की रकम बढ़ने के बाद मां और शादीशुदा बहन ने अपने-अपने गहने बेचकर लगभग 28 लाख रुपए की मदद की थी, पर यह मदद भी उसके काम न आई. इतनी रकम मिलने के बाद भी वह कर्ज में डूबा था, उसके पास तगादे के फोन लगातार आ रहे थे। आरा में वह विमल किशोर नवादा थाना क्षेत्र के पकड़ी चौक मोहल्ले में सपरिवार रहता था. उसके पिता रिटायर सूबेदार हरिवंश सिंह का निधन हो चुका है।

आरा के एएसपी ने इस वारदात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि विमल किशोर नाम के युवक ने गोली मार ली है. परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी है. घटना के बाद से उसके परिजन काफी सदमे में हैं. एसपी ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है. शुरुआती जांच में यह मामला सुसाइड ही लग रहा है।

मृतक की बहन बबीता ने बताया है कि विमल पर कई लाख रुपया कर्ज चढ़ चुका था. कर्ज अधिक हो जाने के कारण बबीता ने कुछ दिन पहले अपने गहने बेचकर विमल को 12 लाख रुपए दिए थे. इसके बावजूद भी वह कहता था कि कर्ज अधिक है.

मां कलावती देवी के मुताबिक, विमल पर लाखों रुपये का कर्जा था. तगादेदारों का फोन लगातार आता रहता था. तब मैंने भी अपने गहने बेचकर विमल को 15 लाख रुपये भी दिए थे. उधार चुकाने के लिए विमल ने अपनी बुलेट भी बेच दी. मगर उसका कर्ज पूरी तरह सध नहीं पाया. मां ने कहा कि उन्होंने परेशान बेटे को समझाने की खूब कोशिश की लेकिन तभी वह उठा और अपनी बंदूक निकाली और मेरे सामने ही खुद के सिर में गोली मार ली।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026