परवेज अख्तर/सिवान: गुठनी-मैरवा मुख्य सड़क पर करेजी गांव के समीप गुठनी के तरफ से मैरवा की ओर जा रहे एक अनियंत्रित कार ने एक साइकिल सवार को रौंदा दिया जिससे साईकिक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सड़क किनारे लगे झाड़ियों से निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि कार और साइकिल के टक्कर की आवाज सुनकर दर्जनों लोग मौके पर पहुंचे और कार में सवार सभी लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। ग्रामीणों की माने तो घटना के बाद कार में सवार दो लोग खून से लथपथ होकर छटपटा रहे थे।
जिन्हें कार के कांच, गेट और फ्रंट कांच को तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया।हलाकि संवाद प्रेषण तक न तो शव की पहचान हो पाई न ही कार में सवार घायलों का ही पता चल सका। इस संबंध प्रभारी थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया कि मृतक अधेड़ का अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है की मृतक का उम्र करीब (50) बर्ष है। और उसने ब्लैक और ब्लू रंग का शर्ट और नीले रंग का पैंट पहने हुए हैं। पुलिस का कहना था की उसके पास से कोई कागजात बरामद नहीं हुआ है। जिससे उसका आसानी से पहचाना किया जा सके। गाड़ी के नंबर और कागजात के माध्यम से घायलों का पता लगाने में पुलिस जुट गयी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…