गुठनी: कचरा प्रबंधन के लिए भूमिहीन का जमीन लेने का ग्रामीणों ने किया विरोध

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड के पड़री गांव में स्थानीय प्रशासन द्वारा कचरा  प्रबंधन को लेकर एक भूमिहीन ब्यक्ति के जमीन का चयन किया गया। जिसका विरोध ग्रामीणों ने जमकर किया। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जमीन को कचरा डंप के लिए चुना गया है। वह बिल्कुल गांव के बीचों बीच स्थित है। जिससे गांव में संक्रमण फैलने, गंदगी बढ़ने, जमीन अतिक्रमण करने, गरीबों को कुचलने, मनमानी करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि स्थानीय प्रशासन जबरन गांव के बीचो-बीच कचरा डंप करने का काम कर रहा है।

इस संबंध में ग्रामीण कृष्णा कुमार भगत, सुनीता देवी, आशा कुंवर, कमलावती देवी, मीना देवी, उमेश ठाकुर, बृजेश सिंह, वशिष्ट सिंह, श्रवण शर्मा, राकेश कुमार, रमेश दुबे ने जिले के वरीय अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप करने की मांग किया है। और कचरा प्रबंधन का स्थान अन्य जगह बदलने की मांग किया है। इस संबंध में सीओ शंभूनाथ राम का कहना है कि उक्त जमीन की सारी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेज दी गई है। जिला प्रशासन से स्वीकृति मिलने के बाद वहां कचरा डंप करने का स्थान चुन लिया जाएगा।इस सम्बन्ध में बीडीओ आनंद प्रकाश  ने बताया कि इसकी सहमति पंचायत समिति से मिल गई है। स्थानीय मुखिया के प्रतिवेदन पर ही इस जमीन को चुना गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026