Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कोड़ारी को हरा देवरिया टीम का ट्रॉफी पर कब्जा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में दारौंदा स्पोर्टिंग क्लब की ओर से चल रहे टूर्नामेंट का फाइनल मैच सोमवार को देवरिया बनाम कोड़ारी कला टीम के बीच खेला गया। जिसमें देवरिया की टीम 20 रनों से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। कोड़ारी कला की टीम ने टॉस जीतकर देवरिया की टीम को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। देवरिया की टीम ने 14 ओवरों में सभी विकेट के नुकसान पर 90 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में खेलने उतरी कोड़ारी कला की टीम 12 ओवर में 70 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार देवरिया की टीम 20 रन से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को सिरसांव पंचायत के पूर्व मुखिया जाकिर हसन दिलावर, कादिर अहमद, मुन्ना अहमद आदि पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों को आमिर हसन दिलावर, जुबैर अहमद, वाजिद अहमद, राहत हसन, इकबाल हसन, सहजाद आलम, मनौवर हुसैन, अजमत हुसैन, शमशेर आलम,सहबाज अहमद, अफरोज कमाल, नासिर खान आदि भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026