Categories: पटना

कोसी नाव हादसाः 12 घंटे बाद मिला दो किशोरियों में से एक का शव, सुपौल में नाव पलटने से कल डूब गए थे 12 लोग

सुपौलः कोसी नदी में रविवार की शाम नाव पलटने से 12 लोग डूब गए थे. दस लोगों ने तैर कर जान बचा ली थी जबकि दो किशोरियों का पता नहीं चला था. करीब 12 घंटे के बाद आज सोमवार को दो किशोरियों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है. वहीं दूसरी किशोरी की तलाश हो रही है. ग्रामीण स्तर से स्थानीय गोताखोर खोजबीन कर रहे हैं. देर रात कुछ पता नहीं चला उसके बाद अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू बंद किया गया था.

सोमवार की सुबह दोबारा ग्रामीण स्तर से ही तलाश शुरू की गई. इसके बाद वार्ड नंबर-15 खुखनाहा निवासी भागवत राय की 16 वर्षीय पुत्री माला कुमारी का शव मिला. जहां नाव डूबी थी वहां से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर जाकर लाश मिली है. वहीं दूसरी किशोरी घोघररिया पंचायत के वार्ड नंबर-7 निवासी अमरेंद्र यादव की 14 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी की खोजबीन जारी है.

ना गोताखोर पहुंचे न सरकारी अधिकारी

दरअसल, रविवार की देर शाम घटना मरौना प्रखंड के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघररिया पंचायत के घोघररिया घाट के सामने हुई थी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अंचलाधिकारी समेत थाने को रात में ही दी, लेकिन 12 घंटे बीत जाने के बाद ना गोताखोर की टीम पहुंची ओर ना ही कोई सरकारी अधिकारी. ग्रामीण स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों किशोरियों की तलाश करते रहे.

नदी थाना की टीम मौके पर पहुंचकर कैंप कर रही है. अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि रात में ही अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया था. घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा भी लिया था. जहां तक एनडीआरएफ के रेस्क्यू ऑपरेशन की बात है तो उसका प्रोटोकॉल होता है. सूर्यास्त के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाती है. सुबह से एनडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024