Categories: पटना

पति ने करवाई पत्नी की प्रेमी से शादी, तीन बच्चों को छोड़ गई नए ससुराल

पटना: बिहार के बेगूसराय से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर तीन बच्चों की मां को गांव वालों ने उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया. इसके बाद महिला के पति को फोन पर इसकी सूचना दी गई. पति ने कहा- ‘अगर वो अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है.’ उसकी खुशी में ही मेरी खुशी है. फिर सामूहिक निर्णय लेकर दोनों की शादी करा दी.

महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है. यह पूरा मामला बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना गांव का है. चांदनी देवी की शादी साल 2013 में गोधना पंचायत के झड़ियां चौक के रहने वाले सुखदेव साह के साथ हुई थी. शादी के बाद महिला ने तीन बच्चों की मां भी बनी. लेकिन दो माह पूर्व फतेहा गांव के निवासी महेश कुमार से उसकी मुलाकात हुई और दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. दोनो चोरी छुपे मिलने लगे.

बुधवार की रात जब मुकेश अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा तो गांव वालों ने उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद महिला के पति को फोन पर इसकी सूचना दी गई. पति ने कहा- ‘अगर वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है.’ उसकी खुशी में ही मेरी खुशी है. इसके बाद गुरुवार को महिला की उसके प्रेमी के साथ मंदिर में शादी करवा दी गई.

पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजीव चौधरी, वार्ड सदस्य प्रमोद साह, पंच अर्जुन पंडित और महिला के परिवार ने उसके पति सुखदेव साह की मौजूदगी में महिला की शादी उसके प्रेमी से करवा दी गई. महिला दो बेटियां और एक बेटे को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024