त्यौहारों में घर आने वाले परदेसियों को यूपी-बिहार की सीमा पर लगाया जा रहा कोविड का टीका

  • केयर इंडिया के सहयोग से बलथरी चेक पोस्ट पर बनाया गया विशेष टीकाकरण केंद्र
  • एक-एक वाहनों को रोककर लाभार्थियों को दी जा रही वैक्सीन
  • टीका लेने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों को थैँक्यू बोल रहे लोग

गोपालगंज: त्यौहारों को लेकर दूसरे राज्यों में रहने वाले परदेसियों का घर लौटने का सिलिसला जारी है। त्यौहारों का रंग फीका नहीं पड़े इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। ऐसे में निजी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से दूसरे राज्यों से आने वाले परदेसियों के टीकाकरण के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। केयर इंडिया के सहयोग से जिले के कुचायकोट प्रखंड के यूपी के बॉर्डर बलथरी चेक पोस्ट पर विशेष टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। जहां पर परदेसियों का टीकाकरण किया जा रहा है। केयर इंडिया के परिवार नियोजन समन्वयक अमित कुमार की देखरेख में यह टीकाकरण केंद्र संचालित है। सुबह 6 से रात 9 बजे तक इस केंद्र पर टीकाकरकण किया जा रहा है। बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्तियों से इस बात की जानकारी ली जा रही है कि उन्होंने टीका लिया है या नहीं। जो लोग टीका नहीं लिये हैं या दूसरा डोज का समय हो चुका है, उनका टीकाकरण किया जा रहा है। एक -एक वाहनों को रोक कर स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा टीका दिया जा रहा है। अमित कुमार ने बताया कि इस केंद्र पर प्रतिदिन 400 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। सबसे ज्यादा पहली खुराक की डोज दी जा रही है।

डोर-टू-डोर टीकाकरण अभियान की शुरुआत

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम धीरज कुमार ने बताया कि कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए जिले में विभाग ने एक अच्छी पहल की शुरुआत की है। शनिवार से डोर-टू-डोर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी। जिसके तहत स्वास्थ्यकर्मियों ने हर घर दस्तक देकर लाभार्थियों को सुरक्षा कवच यानि कोविड का टीका प्रदान किया। 30 और 31 अक्टूबर को डोर-टू-डोर टीकाकरण अभियान चलेगा। टीकाकरण के लिए पंचायत स्तर पर टीम का गठन किया गया है। जिसमें एक एएनएम, दो वैरिफायर तथा उस क्षेत्र की आशा को शामिल किया गया है। घर-घर जाकर टीका के पहले तथा दूसरे खुराक से वंचित लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है।

जिले में 71 प्रतिशत आबादी को लगा पहला डोज

सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र महतो ने बताया कि जिले में अब तक 71 प्रतिशत आबादी को पहली डोज दी जा चुकी है। लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने के लिए विभाग प्रयासरत है। माइक्रो प्लान के अनुसार डोर-टू-डोर टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गयी है। इसकी मॉनिटरिंग के लिए जिलास्तर के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गयी है। जिले में 17,40,980 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 12,75,225 लोगों को प्रथम तथा 4,65,755 लाभार्थियों को दूसरी खुराक का टीका दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026