परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के कुवहीं गांव निवासी एक युवक की अपराधियों गोली मारकर मंगलवार की रात में हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।तथा तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म हो गया।मृतक कुवहीं गांव निवासी स्वर्गीय फगुनी सिंह का पुत्र संदीप कुमार 26 वर्ष बताया जाता है। मृतक के शरीर पर चाकू व डंडे का भी निशान भी पाया गया है। मृतक का शव शहबाचक से लौवान जाने वाली बाईपास सड़क के नेटुआ पीर बाबा के स्थान के पास से पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के मां लक्ष्मीना देवी ने बताई की मंगलवार की रात में मेरा पुत्र संदीप के मोबाइल पर किसी अज्ञात ने फोन कर बुलाया । जाते क्रम में परिजनों को संदीप तुरंत लौट आने की बात कही।काफी देर हो जाने के बाद परिजन खोजबीन करने लगे।लेकिन उसका कहीं सुराग नही लगा।इसी बीच बुधवार की सुबह शौच करने गई महिलाओं ने सुनसान जगह पर शव पड़ा देखा तो भौचक रह गई।महिलाओं ने हो-हल्ला पर आस-पास के ग्रामीण दौड़ पड़े।तथा इसकी सुचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…