Barharia Siwan News

बड़हरिया के चर्चित चिकित्सक के पुत्र निक्कू की सड़क हादसे में मौत, कोहराम

गोपालगंज से घर लौट रहा था निक्कू

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के बड़हरिया स्तिथ पुरानी बाजार निवासी सह चर्चित चिकित्सक डॉक्टर आईडी गिरी के बड़े पुत्र अविनाश कुमार उर्फ़ निक्कू गिरी की दर्दनाक मौत सड़क हादसे में रविवार की रात्रि हो गई।उसके मौत से बड़हरिया के अलावा उसके पैतृक गांव सुरहियाँ में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।आम से लेकर खास तक के लोगों की आँखे उसके मौत के बाद नम होते जा रही है।घटना के सम्बंध में प्राप्त विवरण के मुताबिक निक्कू रविवार को गोपालगंज से कुछ बिजली का सामान खरीद कर घर लौट रहा था की उसके बाइक में तेल की कमी आ गई। और वह माधोपुर स्तिथ पेट्रोल पम्प से तेल लेकर अपने घर को लौट रहा था की तभी बिपरीत दिशा की ओर से एक चारपहिया वाहन के डिपर से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई।जिसके वजह से वह रोड़ पर गिर पड़े।ब्रेन में गम्भीर चोट व अधिक रक्तश्राव के कारण उनकी स्तिथि बेहद खराब हो गई।अविनाश को रोड़ पर अचेत पड़ा देख आनन-फानन में ग्रामीण व परिजन उसे बेहतर इलाज के लिये सीवान ले जा रहे थे की तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। निक्कू की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों को मिली तो परिजन दहाड़ मार बिलखने लगे।परिजनों के हृदय बिदारक चित्तकार से सबका कलेजा पिघलता जा रहा था।तथा उसके पैतृक गांव सुरहिया में भी मातमी सन्नाटा पसर गया।और देखते ही देखते “क्या बूढ़े,क्या नौजवान “एका एक लोग उसके घर के तरफ दौड़ पड़े।बतादें की डॉक्टर आईडी गिरी का मृतक सबसे बड़ा पुत्र था।लेकिन घर वाले व ग्रामीण प्यार से उसे निक्कू कह कर पुकारते थे।लेकिन कागजी नाम में अविनाश कुमार ही अंकित है।गांव व बाजार में निक्कू एक मिलनसार के रूप में जाना जाता था।और उसकी एक अलग पहचान थी।खबर लिखे जाने तक यह मामला पुलिस तक नही पहुँची हुई थी।मृतक के दरवाजे पर लोगों का एक हुजूम उमड़ पड़ा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026