बड़ी खबर

क्या लॉकडाउन बढ़ेगा? जानिए पूरा सच

नई दिल्ली :- कोरोना वायरस पूरी दुनिया में कोहराम मचाया हुआ है, भारत में भी इसका असर तेज़ी से बढ़ रहा है अभी तक भारत में 4,067 कन्फर्म केस सामने आ चुके है तथा 109 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है।

देश में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए मोदी सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन किया था। लेकिन अब कयास लगाए जा रहे है की यह लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। तो अहम् सवाल ये है की क्या सच में लॉकडाउन बढ़ेगा ? आइये जानते है।

क्या लॉकडाउन बढ़ेगा? ( kya lockdown badhega )

कई विशेषज्ञों का कहना है की इस लॉकडाउन को बढ़ा कर 49 दिन का कर देना चाहिए मतलब 28 दिन के लिए और बढ़ा देना चाहिए जिसे सुन कई लोग चौक जा रहे है तो आखिर कैसे पता चला की इस लॉकडाउन को बढ़ाना है।

दरअसल चेन्नई के इंस्टीट्यूट ऑफ मैथेमेटिक्स साइंसेज और कैम्पल यूनिवर्सिटी के राजेश सिंह और आर अधिकारिओं ने मिल कर एक रिसर्च की है इन्होने रिसर्च में यह बात रखी की भारत की सामाजिक संरचना में कोरोना वायरस चीन और इटली की तुलना में अलग तरिके से काम करेगा।

यह भी पढ़े – क्या सच में चाँद उल्टा है ? जानिए पूरी सच्चाई

इन्होने ग्राफ की मदद से मामला समझाया कहा की 21 दिनों का लॉकडाउन ख़त्म होने तक भारत में कोरोना के केसों के बढ़ने की गति धीमी हो जाएगी लेकिन जैसे ही लॉकडाउन खत्म होगा उसके बाद कोरोना के केस तेज़ी से बढ़ने शुरू होंगे।

निचे दिए ग्राफ में आप देख सकते है इस ग्राफ की माने तो लॉक डाउन ख़त्म होने के एक महीने के भीतर भारत में मिल रहे कोरोना के केसों में छह गुना की बढ़ोतरी हो सकती है और 2700 से ज्यादा मौतें हो सकती है।

Image – indiatimes.com

उन्होंने इस रिपोर्ट में ये भी कहा की अगर 21 दिन का लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद 5 दिनों का ब्रेक दिया जाये तो इस ब्रेक में संक्रमण कुछ दिनों तक बढ़ेगा उसके बाद फिर 28 दिन का लॉकडाउन लगा दिया जाये, फिर 28 दिनों का लॉक डाउन ख़त्म होने के बाद 5 दिन का ब्रेक और फिर 18 दिन का लॉकडाउन किया जाये तो कोरोना के संक्रमण को रोका जा सकता है।

कहा जा रहा है इस प्रस्ताव को भारत सरकार के पास भेजा जा रहा है। आपको क्या लगता है की ( kya lockdown badhega ) या लॉकडाउन बढ़ाया जाना चाहिए अपनी राय निचे कमेंट में लिख कर जरूर बातएं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026