छपरा

विदेश या दूसरे राज्यों से आये लोगों के दरवाजे पर चस्पाया जा रहा होम क्वारेंटाइन का पोस्टर

आंगनबाड़ी सेविका व आशा बाहर से आने वालों पर रख रही नजर

लोगों को बता रही सोशल डिस्टेसिंग के फायदे

छपरा: जिले में विदेश या दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की निगरानी की जा रही है। जो लोग विदेश या दूसरे राज्यों से आये है उनको होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। इन्हें घर से 14 दिनों तक बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जा रही है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके घरों पर पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं। प्रत्येक आंगनबाड़ी सेविका और आशा कार्यकर्ता अपने पोषक क्षेत्र में जाकर विदेश और राज्य के बाहर से आने वालों की निगरानी कर रही है। उनके घरों पर कोरोना को लेकर सर्तकता भरी पंपलेट भी चिपका रही है।

घरों में किए जा रहे क्वारेंटाइन

कोरोना वायरस को लेकर विदेश से जो लोग वापस लौेटे हैं उन्हें अपने ही घर में क्वारंटाइन किया जा रहा है। आंगनबाड़ी सेविका व आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके साथ कोरोना से बचने के लिए जानकारी भी साझा की जा रही है। वह उन्हें प्रत्येक घंटे 20 सेंकेड हाथ धोने के तरीकों के साथ रोग प्रतिरोधी क्षमता को विकसीत करने के उपाय भी बता रही है। वह लोगों से क्या करें और क्या न करें के बारे में भी लोगेां के बीच पाय बतारही हैं।

अप्रमाणिक बातें न फैलाएं

आंगनबाड़ी सेविका व आशा लोगों को बता रही हैं कि इसके कम ही मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित मरीज पूर्णतः ठीक हो सकते हैं। जो भी व्यक्ति बाहर से आए हैं वह जिम्मेदार बनें। सोशल मीडिया में अप्रमाणिक बातें न फैलाएं। केवल डब्ल्यूएचओ और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

क्या है आंकड़ा ( 5 अप्रैल तक)

• होम क्वारेंटाइन: 10102

• स्कूल क्वारेंटाइन: 714

• स्कूल स्क्रीनिंग: 5714

• आइसोलेशन वार्ड में भर्ती- 2

• जिला क्वारेंटाइन : 17

• सैंपल कलेक्टेड: सारण में 180 , पीएमसीएच में 15

• रिपोर्ट- 51

• पॉजिटिव- 1

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024