Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

क्या ताली बजाने से कोरोना का संक्रमण नष्ट होता है? जानें अफवाह है या सच्चाई

डेस्क :- प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था। इसके साथ ही प्रधान मंत्री मोदी ने कोरोनावायरस संकट के बीच लोगों से अपील की थी कि घर-घर दूध, अखबार, राशन पहुंचाने वालों, पुलिसकर्मी, स्‍वास्‍थ्‍य कर्मी और पत्रकारों का आभार जताने के लिए 22 मार्च की शाम 5 बजे शंख, ताली, घंटा-थाली बजाएं। इसके बाद से यह अफवाह उड़ाई जा रही है कि एक साथ ताली बजाने से उत्पन्न होने कंपन से कोरोना वायरस का संक्रमण नष्ट हो जाएगा।

जब पीआईबी फैक्ट चेक ने इस तरह की अफवाह की जांच की तो पाया कि एक साथ ताली बजाने से उत्पन्न कंपन से कोरोनावायरस संक्रमण नष्ट नहीं होता है। उन्होंने बताया कि जनता कर्फ्यू के दौरान शाम पांच बजे ताली बजाने की पहन उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करना है जो निस्वार्थ भाव से कोविड-19 से मुकाबला कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026