सिवान : सीवान से बड़ी खबर सामने आ रही है। सीवान रेलवे स्टेशन पर कोरोना के दो संदिग्ध मरीज पाए गये हैं। वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों में दो यात्रियों को शक के अधार पर रोका गया है। दोनों को अस्पताल भेजा गया है।
दरअसल कोरोना को लेकर सीवान रेलवे स्टेशन पर दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के जांच के लिए मेडिकल टीम का गठन किया गया है। इसी दौरान जब वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन सीवान रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो मेडिकल टीम यात्रियों का गहन जांच करने के बाद उनका नाम-पता लिख कर उन्हें जाने दिया गया। वहीं दो यात्रियों को गहन जांच के बाद उन्हें कोरोना के संदिग्ध होने के शक के आधार पर रोक लिया गया।
जिससे मौजूद अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग तरह-तरह की बाते करने लगे। वहीं कुछ देर बाद मेडिकल टीम ने उन दोनों को अस्पताल भेज दिया।बताते चलें कि बिहार में कोरोना से पहली मौत पटना एम्स में हो चुकी है। वहीं दो पॉजिटिव केस भी पटना में पाए गये हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…